1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में कोरोना का संकट, 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

बाराबंकी में कोरोना का संकट, 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाराबंकी में कोरोना का संकट, 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

बाराबंकी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 15 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव पाए गए मरीजों को एल वन हिंद मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती करा दिया।

आई रिपोर्ट के अनुसार सिद्धौर नगर पंचायत के शेखनटोला वार्ड में एक सप्ताह पहले दिल्ली से आया युवक पॉजिटिव पाया गया। इसी प्रकार दरियाबाद नगर पंचायत के मौहिरयान मोहल्ले में व दीक्षितयान मोहल्ले में एक एक पॉजिटिव केस मिले हैं। नगर पंचायतों के उक्त मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...