सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक 177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 124 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 45 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टि डॉ. सीमा राय ने की है।
बुलंदशहर में 17 नए मरीज मिले
बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद में एचडीएफसी बैंक के नौ कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार गुलावठी और चार नगर क्षेत्र के मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है, जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 360 पहुंच गई है। 16 की मौत हो चुकी है। 149 डिस्चार्ज हो चुके हैं।