1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संतकबीनगर में दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 119 लोग हुए ठीक

संतकबीनगर में दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 119 लोग हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संतकबीनगर में दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 119 लोग हुए ठीक

संतकबीनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 160 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 41 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

सोमवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्घ कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव वृद्घ बखिरा क्षेत्र के देवकली गांव का निवासी है। वृद्घ का पड़ोसी शख्स जो रिश्ते में भतीजा है, पूर्व में पॉजिटिव मिला था। उसी के सपंर्क में वह आया था।

11 जून को तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर उसका बेटा जिला अस्पताल पहुंचा। जहां से उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसी दिन उसे बस्ती कैली के लिए रेफर हो गया था।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...