यूपी के शामली जनपद में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 44 हो गई है। इनमें से 34 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 10 सक्रिय केस है।
इनमें एक युवक झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। बताया गया है कि यह युवक हरिद्वार में किराए पर ऑटो रिक्शा चलाता था। करीब पांच दिन पहले यह घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।