उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कानपुर में रविवार को कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं 15 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने रविवार को 15 कोरोना पॉजिटिव की सूची जारी की।
इसके साथ ही कानपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है। कानपुर में एक्टिव केस 284 हैं। 396 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताते चलें कि कानपुर में कोरोना से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।