1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर में दो नए कोरोना के मामले, संक्रमित मामले हुए 120

हमीरपुर में दो नए कोरोना के मामले, संक्रमित मामले हुए 120

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर में दो नए कोरोना के मामले, संक्रमित मामले हुए 120

उत्तर प्रदेश : जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आने पर कोरोना के मरीजों आंकड़ा 120 पहुंचा गया है। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 64 हो गई है। 55 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर अपने घरों में पहुंच गए हैं। बता दें कि कोरोना महामारी से अभी तक दो लोगों जिनमें एक हमीरपुर के डुग्गा की महिला और गलोड़ के हटली का एक पुरुष की मौत हुई हैं।

उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को दो कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग ही कोरोना के चपेट में आए हैं और उन्हें आते ही संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था जोकि प्रशासन की बेहतर सोच को दर्शाता है। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण हमीरपुर जिला की जनता ने प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया है और सरकार व प्रशासन के हर नियम की पालना की है। उन्होंने समाज में रहने वाले लोगों से अपील की हैं कि वह शारीरिक दूरी, मॉस्क, बार-बार हाथ धोना और भीड़ वाले स्थान पर न जाना इन्हीं नियमों का पालन करें।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...