आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। नए संक्रमित मरीजों के साथ मृतक संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 64 हो गई है। 17 नए मरीज भी मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1070 पहुंच गया है।
मरने वालों में शाहगंज निवासी 12 वर्षीय कोरोना संक्रमित बालिका और बोदला निवासी सेप्टीसीमिया पीड़ित 82 वर्षीय बुजुर्ग हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बालिका एचआईवी से भी संक्रमित थी, जबकि बुजुर्ग के फेफड़ों में समस्या बढ़ने से मृत्यु हुई है।