1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत,हादसे में एक की मौत

एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत,हादसे में एक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत,हादसे में एक की मौत

कन्नौज जिले में तालग्राम थाने के शकरहनी गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई । हादसे में एक की मौत हो गई जबकि महिला और चालक घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक तालग्राम और यूपीडा गस्ती दल ने एबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।

लखनऊ गोमती नगर निवासी अमरेश सिंह  पुत्र राजमणिसिंह अपनी फारचूर्नर कार से दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। साथ में दिल्ली प्रेमकुंज निवासी शिवागी शर्मा पुत्री वीरेंद्र शर्मा भी थी। कार को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी बृजेश कुमार यादव चला रहे थे।

सोमवार आधी रात के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। चालक को झपकी आ जाने की बात कही जा रही है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...