मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है। जिले में वर्तमान में 99 सक्रिय मामले हैं, जबकि 82 लोग ठीक हो चुके हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले तीन दिन से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 15, गुरुवार को 14 और शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।