1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में कोरोना का तांडव,7 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

संभल में कोरोना का तांडव,7 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल में कोरोना का तांडव,7 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के संभल में कोरोना का कहर जारी है। निजी चिकित्सालय के डॉक्टर समेत 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वही, संभले अब कुल 161 पॉजिटिव केस। संभल में रविवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

जिले में शनिवार को नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। अब संभल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 142 हो गई है। नौ नए कोरोना संक्रमितों में चार संक्रमित वे हैं जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे हैं। जबकि पांच लोग मुंबई, दिल्ली और तमिनाडु से संक्रमण लेकर संभल पहुंचे थे। अब इन सभी के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...