1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा सिपाही बेहोश होकर गिरा, पुलिसकर्मियों की हालत हुई खराब

थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा सिपाही बेहोश होकर गिरा, पुलिसकर्मियों की हालत हुई खराब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा सिपाही बेहोश होकर गिरा, पुलिसकर्मियों की हालत हुई खराब

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों में उस समय हडकंप मच गया जब श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश देने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा सिपाही अचानक बेहोश होकर गिर पडा। सुरक्षाकर्मियों को पीपीई किट पहनाई गयीं थीं। भीषण गर्मी में पीपीई किट ने सुरक्षाकर्मचारियों की हालत खराब कर दी। सोमवार से कान्हा की नगरी में कुछ कडी पाबंदियों के बीच धर्म स्थलों को खोल दिया गया है।

हालांकि अधिकांश मंदिर सोमवार को नहीं खुले। जिला प्रशासन ने मंदिर खोलने या नहीं खोलने का फैसला मंदिर प्रबंधन पर छोडा दिया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान 75 दिन बंद रहने के बाद सोमवार को खुला। श्रद्धालुओं को कडी निगरानी में सुरक्षित दूरी बनाते हुए मुख्यगेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। थर्मल स्क्रीनिंग में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी पीपीई किट पहनाई गयी थीं। सब कुछ सामान्य था थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा सिपाही सुशील कुमार धडाम से गिर पडा और बेहोश हो गया।

इससे सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल सिपाही ठीक है। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते ड्यूटी पर तैनात सिपाही गिर गया है। फिलहाल सिपाही की हालत ठीक है। आधा आधा घंटे पीपीई किट पहनेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...