यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। साथ ही कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जालौन जिले के कोंच निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित की रविवार को इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। जांच में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद परिवार के 2 और लोग पॉजिटिव निकले हैं।
इसके साथ ही देर शाम आई रिपोर्ट में छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो बुजुर्ग उरई राठ निवासी है। जबकि कोंच तहसील के नदीगांव विकास खंड के ग्राम धनौरा में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।