कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में गुरुवार को कोरोना के आठ और मरीज बढ़ गए। जिले में अब तक 227 केस मिल चुके हैं। 148 मरीज ठीक हो चुके हैं। 78 कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम व पुलिस बल ने पहुंचकर जायजा लिया। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।