उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को 11 लोग और कोरोना पॉजिटिव केस मिले। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 323 हो गई है। अब तक 12 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 216 पॉजिटिव मरीज निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव केस 95 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
जिले में मुंबई व दिल्ली के अलावा अन्य गैर प्रांतों से आने प्रवासी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें 11 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती दो पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
इन्हें 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। जिले में अब तक 827 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।