1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में कोरोना के नए नौ मरीज,लोगों में चिंता का माहौल

हरदोई में कोरोना के नए नौ मरीज,लोगों में चिंता का माहौल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई में कोरोना के नए नौ मरीज,लोगों में चिंता का माहौल

संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरदोई जिले में गुरुवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के नौ मरीज और बढ़ने से जिले में हड़कंप मच गया। मंगलवार को मायके में बीमारी से मृत महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है।

महिला मायके में शादी में शामिल होने आयी थी। महिला के चार परिजन भी संक्रमित मिले हैं। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 206 हो गई है। जिनमें 61 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 142 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...