1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रशासन में मचा हड़कंप

मथुरा में 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रशासन में मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा में 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रशासन में मचा हड़कंप

मथुरा जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। आम आदमी से लेकर अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर सहित 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

तबियत बिगड़ने के बाद एसडीएम सदर को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें केडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना मरीजों में 10 की रिपोर्ट सरकारी और सात की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...