1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संतकबीरनगर में पांच और कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव

संतकबीरनगर में पांच और कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संतकबीरनगर में पांच और कोरोना पॉजिटिव, अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और उसका 11 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिला है। महिला का पति कानपुर से लौटा था। पति 22 जून को पॉजिटिव मिला था।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...