1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिद्धार्थनगर में कोरोना वायरस के 10 नए मरीज, 59 केस एक्टिव

सिद्धार्थनगर में कोरोना वायरस के 10 नए मरीज, 59 केस एक्टिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिद्धार्थनगर में कोरोना वायरस के 10 नए मरीज, 59 केस एक्टिव

सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही सात संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ सीमा राय ने की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मिले संक्रमितों में दो महिलाएं शामिल हैं। एक महिला आजमगढ़ और दूसरी गोरखपुर से हाल ही में आई हैं। इनके साथ ही जिले में अब तक 230 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। जिसमें से 59 केस एक्टिव हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...