1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में मानसून ने दी दस्तक,तापमान में आई गिरावट

यूपी में मानसून ने दी दस्तक,तापमान में आई गिरावट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में मानसून ने दी दस्तक,तापमान में आई गिरावट

तेजी से बढ़ रहे मानसून के आज दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। पूर्व में ही मौसम वैज्ञानिक बुधवार तक मानसून आने के संकेत दे चुके हैं। मानसून के दस्तक देने के बाद दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को उमस और तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। 

पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ लोगों व किसानों को मानसून एक्सप्रेस का इंतजार था। कुछ ही घंटों बाद यह इंतजार खत्म होने को है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को मानसून दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा और पूरे क्षेत्र को कवर करने के बाद उत्तराखंड की ओर बढ़ जाएगा।

मानसून की बारिश से पहले भी मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता चुके हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिला है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...