1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: 57 लड़कियां मिली कोरोना संक्रमित, लड़कियों को अस्पताल में कराया भर्ती

कानपुर: 57 लड़कियां मिली कोरोना संक्रमित, लड़कियों को अस्पताल में कराया भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: 57 लड़कियां मिली कोरोना संक्रमित, लड़कियों को अस्पताल में कराया भर्ती

कानपुर में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. कानपुर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है वहीं अब इस संस्था को कोविड क्लस्टर कहा जा रहा है. सभी 57 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संस्थान की जिन लड़कियां तथा स्टाफ में कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे उन्हें क्वारेंटीन किया गया था तथा पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.  

रविवार को इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब एक स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि इन लड़कियों में से दो गर्भवती हैं. जिसके बाद संरक्षण गृह पर सवाल उठने लगे.   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...