उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव में तीन कांटेक्ट मरीज है। जबकि सात प्रवासी है। एक की हालत गंभीर होने पर एल टू अस्पताल भेजा गया है।
आठ मरीजों को सीएचसी बरौन में भर्ती कराया जा रहा है। एक कोरोना संक्रमित टीवी मरीज को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। दस नए कोरोना पॉजिटिव निकलने से जिले में कोरोना संक्रमिता की संख्या 71 हो गई है। इसमें से 35 मरीज ठीक होकर घर आ गए है। अभी 36 एक्टिव केस है।