यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को इटावा जिले में कोरोना के दो और मरीज बढ़ गए। इसमें एक जसवंतनगर की बुजुर्ग महिला है। महिला 8 जून को सैफई में भर्ती हुई थी। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दूसरा मरीज औरैया निवासी 34 साल का युवक है। इटावा के विक्रमपुर गांव में रिश्तेदार के घर आया था। तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में जांच करवाया था। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।