इटावा में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 126 पहुंच गई है। नए मिले संक्रमित में से इटावा जिला अस्पताल की नर्स, जसवंतनगर सीएचसी का एक कर्मी, पुलिस लाइन 38 पीएसी बटालियन का सिपाही भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। जिन इलाकों में रोगी मिले हैं प्रशासन उन्हें सील कर हॉटस्पॉट घोषित करेगा।