1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर में कोरोना की बड़ी संख्या, 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर में कोरोना की बड़ी संख्या, 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुजफ्फरनगर में कोरोना की बड़ी संख्या, 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को फिर से बड़ी संख्या में कोरोना केस मिले हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी दी कि 149 रिपोर्ट में 16 और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिले में लागू सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में केस मिलने से सनसनी फैल गई।

 मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। न केवल शहर बल्कि गांवों में भी इस वायरस ने अपनी जड़ें जमा दी हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चेन इतनी लंबी हो गई है कि अब जिले में एक्टिव की 96 हो गए हैं अब तक कुल 178 केस  आमने आ चुके हैं। 82 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...