1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पिता के खौफनाक गुनाह पर कोर्ट ने सुनाई 212 साल की सजा, मामला जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

पिता के खौफनाक गुनाह पर कोर्ट ने सुनाई 212 साल की सजा, मामला जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता के खौफनाक गुनाह पर कोर्ट ने सुनाई 212 साल की सजा, मामला जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : अदालत ने आज तक बड़े से बड़े क्राइम के लिए भी उम्रकैद या मौत की सजा सुनाई है । लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी अदालत ने अपराधी की उम्र से कई गुना ज्यादा सालों के कैद की सजा सुनाई हो । एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां शख्स का अपराध इतना खौफनाक था कि कोर्ट को उसे 212 साल की सजा मुकर्रर करने को मजबूर होना पड़ा ।

दरअसल, मामला अमेरिका के केलिफोर्निया का है । जहां एक पिता ने अपने बच्चों के लिए करीब 30 लॉख डॉलर की जीवन और आकस्मिक मृत्यु बीमा पॉलिसी खरीदी थी । अपराधी पिता बच्चों की बीमा पॅालिसी हड़पना चाहता था । जिसके चलते उसने दोनों बच्चों के खिलाफ साजिश रची और बेटों को मौत के घाट उतार दिया । बेटों की उम्र 8 साल और 13 साल बतायी जा रही है । क्रूर पिता ने बीमा के पैसे हड़पने के लिए साजिशन इस वारदात को अंजाम दिया ।

लंडन के एकअखबार के मुताबिक, आरोपी का नाम अली एलमेजयेन बताया जा रहा है । जिसे अदालत ने सुनवाई के दौरान क्रूर हत्यारा करार दिया है । आरोपी ने अपने बच्चों की हत्या करने के लिए कार दुर्घटना की साजिश रची । जिसमें अभियुक्त के दोनों बच्चों की मौत हो गयी । जबकि अली की पत्नी गंभीर रूप से घायल है ।

बता दें कि आरोपी ने यह साजिश 2015 में अंजाम दी थी । बेटों की मौत के बाद अभियुक्त बीमा पॅालिसी के करीब 2,60,000 डॅालर निकाल चुका है । अली ने इन पैसों से मिस्त्र में संपत्ति खरीदी है । घटना को लेकर जिला न्यायाधीश ने कहा है कि अपराधी अली एलमेजयेन इस कृत्य के लिए अधिकतम सजा का हकदार है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...