1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में पूजा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, जानिए पूरी खबर

मथुरा में पूजा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, जानिए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा में पूजा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, जानिए पूरी खबर

मथुरा। काशी और मथुरा में पूजा का अधिकार बहाल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को चुनौती दी गई है। यह याचिका भद्र साधु समाज की तरफ से दाखिल की गई है, जिसमें प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को रद्द करने की मांग की गई है। प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के मुताबिक 15 अगस्त 1947 को जो धार्मिक स्थल जिस संप्रदाय का था वो आज और भविष्य में भी उसी का रहेगा।

आपको बता दें कि अयोध्या विवाद को इससे बाहर रखा गया क्योंकि उस पर कानूनी विवाद पहले का चल रहा था। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि अयोध्या मामले के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस एक्ट पर सिर्फ टिप्पणी की थी। इस एक्ट को ना तो भी कोई चुनौती दी गई है और ना ही किसी न्यायिक तरीके से इस पर विचार किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...