1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस: केरल में दूसरा मामला आया सामने, चीन से लौटा है मरीज

कोरोना वायरस: केरल में दूसरा मामला आया सामने, चीन से लौटा है मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: केरल में दूसरा मामला आया सामने, चीन से लौटा है मरीज

चीन में कोरोना वाइरस कहर बरपा रहा है और हज़ारों लोग इस बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं, वही भारत में भी इस बीमारी के मामले सामने आने लगे है, भारत में नोवेल कोरोनावायरस का दूसरा सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है।

मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था।

वही चीन के वुहान शहर से भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हुई थी जो 9.10 बजे दिल्ली पहुंच गया है। इस फ्लाइट में 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के भी सात नागरिक शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...