1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Coronavirus : चीन से भारत लौटे भारतीय छात्र को आईटीबीपी अस्पताल में रखा गया

Coronavirus : चीन से भारत लौटे भारतीय छात्र को आईटीबीपी अस्पताल में रखा गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Coronavirus : चीन से भारत लौटे भारतीय छात्र को आईटीबीपी अस्पताल में रखा गया

चीन से शनिवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 300 से अधिक भारतीयें पहुंचे। साथ ही चीन से आए भारतीयों को स्क्रीनिंग के बाद आईटीबीपी और भारतीय सेना के सेंटर भेजा गया है। बता दें कि, चीन में कोरोना नाम के फैले वायरस के खतरे को देखते हुए वहां रह रहे सभी भारतीयों को वापिस बुला लिया गया है।

वुहान से लौटने वालों में 200 से ज्यादा भारतीय छात्र हैं। वुहान में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण देखा जा रहा है। चीन में अब तक कोरोना वायरस ने 259 लोगों की जान ले ली है और 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इसके साथ ही चीन के वुहान से देश लौटने वाले भारतीयों की जांच के लिए एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई। विमान में सवार सभी भारतीयों की स्क्रीनिंग हुई। जांच के बाद उन्हें आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के छावला और भारतीय सेना के हरियाण के मानेसर स्थित कैंप के रवाना किया गया है।

आपको बताते चलें कि, चीन से आए भारतीयों को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा जाएगा। आईटीबीपी ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। यहां 600 लोगों के इलाज, देखभाल के लिए अलग से बिस्तर की व्यवस्था है।

आपको बताते दें कि, कोरोना नाम के इस वायरस को भारत में फैसले से रोकने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे है। कई राज्यों में इस वायरस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...