1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Coronavirus in UP: कोरोना के पांच नए मरीज,38 मरीज हुए ठीक

Coronavirus in UP: कोरोना के पांच नए मरीज,38 मरीज हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Coronavirus in UP: कोरोना के पांच नए मरीज,38 मरीज हुए ठीक

इटावा: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को इटावा जिले में कोरोना के पांच और मरीज बढ़ गए। इनमें दो मरीज नौरंगाबाद बाद, दो रानीबाग में तथा एक मरीज मेहतर टोला में मिला। हर्ष नगर पुलिया नौरंगाबाद से कोरोना पॉजिटिव मिला छोटा भाई किडनी रोगी है।

उसे भाई समेत कंपिर देहात की गजनेर अस्पताल भेजा गया है। रानीबाग में पॉजिटिव मिला व्यक्ति ठेला पर सब्जी बेचता था। मेहतर टोला में पॉजिटिव मिली महिला पथरी से ग्रसित है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई है। एक की मौत हो चुकी है। जिले में 38 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...