{ आगरा से शिवम की रिपोर्ट }
आगरा में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से आगरा में तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे है। सबसे पहले तो चिकित्सक पिता-पुत्र के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी जिसके बाद उनकी पत्नी और सब मरीजों की स्क्रीनिंग की जायेगी।
वही दिल्ली मरकज से लौटकर आये छह लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है की इन लोगों से कम से कम 100 से अधिक लोगों को संक्रमण हुआ होगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनके सम्पर्क में आये सभी लोगों की डिटेल निकालने में जुट गया है।
दोपहर होते होते कोरोना का एक पॉजिटिव और सामने आ गया है, इस बार विदेश से लौटे एक युवक में इस वायरस की पुष्टि हुई है। थाना छत्ता अंतर्गत कृष्णा विहार में रहने वाले युवक सोनू कुशवाहा में यह वायरस मिला है। बताया जा रहा है, यह युवक 21 मार्च को दुबई से लौटा था।
जिसके बाद ACM 2 के साथ स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची है और सोनू कुशवाहा समेत परिवार के 5 लोगों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है। आपको बता दे कि अब तक आगरा में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।