{ वरुण की रिपोर्ट }
जालौन : कोरोना वायरस के संक्रमण के जनपद में बढ़ते कदम काे क्षेत्र में राेकने काे लेकर उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू के द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
शहर में स्थित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों कार्यालयों व पब्लिक फ्रंट वाली जगहों के साथ-साथ नगर के मुख्य मार्गों सहित गरीब बस्तियों को सेनेटाइज्ड किया गया।
समिति अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए समिति के निजी चार पहिया वाहनों से सोडियम हाइपोक्लोराइट और ब्लीचिंग आदि का घोल बनाकर शहर के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व विभिन्न वार्डों को भी सेनिटाइज्ड किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने व लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की।
आपको बता दें कि समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल स्वयं दिव्यांग है और लॉक डाउन के दौरान जरूरतमन्दों तक राशन सामग्री व मास्क वितरण के साथ साथ अन्ना पशुओ के चारा भूसा आदि का कार्य करते रहते है।