कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आपको बता दे, दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में 1,83,000 से अधिक नये मामले सामने आए।
सबसे अधिक 54,771 मामले ब्राजील में सामने आए। इसके बाद अमेरिका में 36,617 और भारत में 15,400 से ज्यादा मामले सामने आए।
इसमें दो कारण प्रमुख है, एक तो अधिक जांच होना और दुसरा संक्रमण का विस्तार ,इसको लेकर WHO ने चेतावनी भी जारी की है।
विश्व भर में अब तक 4,61,715 लोगों की मौत हुई है और रोजाना उसमें 4,747 मौतों का इजाफा हो रहा है।
सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां 22 लाख लोग संक्रमित हैं और मृतक संख्या भी सबसे अधिक 1,20,000 यहीं है।