कानपुर में लगातार कोरोना का कहर जारी है। देर रात जारी हुए आकंड़ो में एक ही दिन में 38 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
नए केस अंधाकुआं , सर्वोदय नगर , ब्रह्मदेव नगर , अंबेडकर नगर , हूलागंज , लक्ष्मीपुरवा , आवास विकास , कल्याणपुर , यशोदा नगर , बाबूपुरवा , पतारा , बर्रा 2 , मकरंदपुर , गुजैनी , हनुमंत बिहार , कुली बाजार , शिवनगर , मीरपुर कैंट , मूलगंज , नौबस्ता क्षेत्र से है।
इन नए 38 मरीजों के साथ अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 649 हो गयी है। कानपुर में अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों का संख्या 344 है।
इस हिसाब में जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 280 है वहीं आपको बता दे कि कानपुर में अब तक इस बीमारी से 25 लोगों की मौत हो गयी है।