प्रवीण की रिपोर्ट
कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। शुक्रवार को एक साथ 95 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। यह एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।
वही अब संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो गई है। 95 नए मरीजों के साथ अब जनपद का कुल मरीजों का आकंड़ा 830 तक पहुंच गया है।
कल देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया जिसमें बताया गया है कि 830 मरीजों की संख्या हो गयी है वहीं जिले के अस्पतालों में 341 लोगों का उपचार किया जा रहा है।
इनमें भी 77 मरीज ऐसे हैं, जिनमें इनफ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में अब क्रॉस नोटिफाई मरीजों की संख्या 69 हो गई है।