कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा है कि, सरकार तत्काल प्रभाव से 35 लाख मजदूरों को 1000 रुपए प्रति व्यक्ति दोगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपए प्रत्येक व्यक्ति और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करन के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, सभी पंजीकृत मजदूरों को 1000 रुपए दिए जाएंगे। और साथ ही 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को भी 1000 रुपए की मदद की जाएगी।
साथ ही सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता देंगे। मनरेगा मजदूरी को तुरंत भुगतान देने का आदेश दिया है। एक हजार रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में दी जाएगी। वहीं, खोमचे वालों को खाद्यान उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि, 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा। बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा।
अनाज पीडीएस दुकानों के जरिए दिया जाएगा। अप्रैल मई की पैंशन अप्रैल में ही देंगे। उन्होंने कहा कि, किसी भी चीज की परेशानी बाजार में नहीं होगी, सरकार के पास हर जरूरी सामान, जमाखोरी की जरुरत नहीं।
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में ना जाएं। पर्याप्त मात्रा में दवाएं और खाद्यान मौजूद हैं। सीएम ने कहा कि, कल रवीवार को यूपी में सभी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।