1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच का आंकड़ा 3 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच का आंकड़ा 3 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच का आंकड़ा 3 लाख के पार

प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ0 रजनीश दुबे ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश आज कोरोना वायरस संक्रमण के जॉच की संख्या 03 लाख का आंकड़ा पार करने में सफल हुआ है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10000 कोराना टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच हेतु मात्र केजीएमयू लखनऊ में माइक्रो बायोलॉजी लैब यह जांच करने में समर्थ थी।

वर्तमान में प्रदेश में राजकीय एवं निजी लैब को सम्मिलित करते हुए कुल 32 लैब में यह जांच की जा रही है। इनमें से 22 लैब राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संस्थानों में संचालित हैं।

दुबे ने बताया कि 23 मार्च 2020 तक मात्र 1031 जांच किए गए थे, जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन में बढ़ाते हुए 11 मई 2020 को एक लाख व 22 मई को 02 लाख करते हुए यह आंकड़ा आज 03 लाख के पार पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को प्रदेश में जहां एक लैब ही उपलब्ध थी, वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सघन प्रयास से 06 अप्रैल 2020 तक 10 लैब, 04 मई तक 20 लैब एवं 28 मई 2020 तक 30 लैब करते हुए आज प्रदेश में 32 लैब में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...