जर्मनी ने चीन पर अपना गुस्सा निकालते हुए 130 अरब पाउंड का बिल बीजिंग को भेजा है। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने चीन पर अपना गुस्सा निकाला है। ज्ञात हो कि चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस निकला था। लेकिन चीन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।
इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने जानबूझकर कोरोना वायरस महामारी को पैदा किया है, तो इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।
जर्मनी के टैब्लाॅइट अखबार बिल्ड में इस सप्ताह एक ऑप-एड प्रकाशित हुआ है, उसमें चीन को 130 अरब पाउंड का बिल भेजा गया है। इस सूची में पर्यटन के बंद होने से राजस्व के लिए 27 अरब यूरो शुल्क, जर्मन फिल्म उद्योग के लिए 7.2 अरब यूरो और जर्मन के छोटे उद्योगो के लिए 50 अरब यूरो शामिल है।