1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कोरोना वायरस ने ली इस एक्टर की बहन की जान, वीडियो जारी कर मांगी मदद

कोरोना वायरस ने ली इस एक्टर की बहन की जान, वीडियो जारी कर मांगी मदद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस ने ली इस एक्टर की बहन की जान, वीडियो जारी कर मांगी मदद

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैलता जा रहा है, इस बीच फिल्मों से लेकर कई इवेंट तक इसकी वजह से रद्द कर दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे इस वायरस के खतरे के बीच एक जान और जाने की खबर सामने आई है। हाल ही में इटली के एक्टर लूका फ्रेंजी की बहन ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ दिए। बता दे, बहन की लाश के साथ भाई दो दिनों तक पड़ा रहा लेकिन कोई खोज खबर तक लेने नहीं आया।

https://www.instagram.com/p/B9osCOfhGdI/?utm_source=ig_web_copy_link

लूका फ्रेंजी ने सोशल मीडिया में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उनकी बहन की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है और वह दो दिन से उसके शव के साथ घर पर है। उन्होंने लिखा है, ‘मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं। मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर सकता है क्योंकि इस वक्त मुझे अकेला छोड़ दिया गया है।’

बताते चले लूका ने जो वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि बिस्तर पर उनकी बहन का शव पड़ा है। बताया जा रहा है कि वहां के प्रशासन ने लूका के परिवार को आइसोलेशन पर रखा है क्योंकि उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य भी इसका संक्रमण हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...