1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस: चीन में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी

कोरोना वायरस: चीन में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: चीन में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी

चीन से निकला कोरोना वायरस का कहर इस वक्त कई देशों पर पड़ रहा है। चीन के वुहान में कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिसे लेकर सरकार ने इन्हें वापस बुलाने का फैसला किया है। भारत ने पहले ही चीन से अपने नागरिकों को वुहान से बाहर निकालने को कहा था।

भारत ने किया चीन से अपने नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला

अब शुक्रवार को भारत अपने नागरिकों को वापस बुलाने के लिए एयर इंडिया बी747 विमान भेजेगा। यह विमान दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भारत से रवाना होगा। एयर इंडिया के इस विमान में 423 सीटें हैं।

चीन के यूबेई प्रांत में फंसे 600 से ज्यादा भारतीय

कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया में इसके खौफ का माहौल बना हुआ है। विंदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के यूबेई प्रांत में 600 से ज्यादा भारतीयों ने वहां से निकलने के लिए संपर्क किया है। चीन में अब तक कोरोना ने 213 लोगों की जान ले लही है और अब तक 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

दूसरे देश भी अपने नागरिकों को ले जा रहे वापस

गुरुवार को ही भारत में चीन के राजदूत ने सलाह दी थी कि भारत को अपने नागरिकों को वापस बुलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि शांति बनाए रखें और घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं दूसरे देश जैसे अमेरिका और जापान वुहान से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं।

केरला में आया कोरोना का पहला मामला

गौरतलब हो कि भारत में भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है, वुहान विश्विद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा हाल ही में देश वापस लौटी है और उसमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद राज्य की स्वास्थ मंत्री के. के. शैलजा ने यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार देर रात उच्च स्तीरीय बैठक की। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मरीज को अलग वार्ड में रखा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=BdkiYApho74
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...