कोरोना दुनिया भर में कहर बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि कोरोना पीड़ितों की संख्या दुनिया भर में 90 लाख को पार कर गयी है। इनमें 49 लाख 61 हजार स्वस्थ हुए हैं वहीं, 4 लाख 74 हजार मारे गए है।
सबसे अधिक हालात अमेरिका और ब्राज़ील में ख़राब हुए है। इन दोनों देशों को कोरोना के कारण बहुत तबाही झेलनी पड़ी है।
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 23.88 लाख हो गई है। इनमें 42% यानी 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं जबकि सबसे अधिक मौत भी इसी देश में हुई है।
इसके अलावा ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। सिर्फ एक दिन में 21,432 नए मामले दर्ज किये गए है।
इसके अलावा अब तक 5 लाख 71 हजार 649 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं वहीं मरने वालो की संख्या 51 हज़ार से अधिक है। माना जा रहा है कि ब्राज़ील में मौते लाखों में हो सकती है क्यूंकि डाटा ठीक से दिया नहीं जा रहा है।
मिस्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,809 हो गई है। एक दिन में 1576 नए मामले आये है और 51 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या की 2278 हो गई है।