1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना अपडेट : रिकॉर्ड 78,357 नए केस और 1045 मरीजों की मौत हुई, पढ़े

कोरोना अपडेट : रिकॉर्ड 78,357 नए केस और 1045 मरीजों की मौत हुई, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट : रिकॉर्ड 78,357 नए केस और 1045 मरीजों की मौत हुई, पढ़े

देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है ,हर दिन मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। आपको बता दे कि अभी जारी किए आकंड़ों के अनुसार देश में कल रिकॉर्ड कोरोना के केस आए है।

पिछले 24 घंटे में 78 हजार 357 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 1045 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37 लाख 69 हजार 524 हो गई है वहीं अब तक 66,333 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

आईसीएमआर ने बताया है कि 1 सितंबर को कुल 10 लाख 12 हजार 367 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 37 हजार 201 सैंपल की जांच की गई है।

एक्टिव केसों केसों और रिकवर हो चुके लोगों में अंतर बढ़कर 21 लाख से अधिक हो गया है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 77 पर्सेंट के पास चली गई है तो मृत्यु दर गिरकर 1.77 पर्सेंट पर आ चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...