1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना अपडेट : एक दिन में 75 हज़ार मरीज देश में मिले, एक हफ्ते से रोज़ एक हज़ार मौतें हो रही है

कोरोना अपडेट : एक दिन में 75 हज़ार मरीज देश में मिले, एक हफ्ते से रोज़ एक हज़ार मौतें हो रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट : एक दिन में 75 हज़ार मरीज देश में मिले, एक हफ्ते से रोज़ एक हज़ार मौतें हो रही है

भारत अब कोरोना से प्रभावित देशों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं अमेरिका और ब्राज़ील में जितने मिलाकर केस मिल रहे है उससे अधिक केस तो भारत में एक दिन में मिल रहे है।

अगर मरीज मिलने की यही रफ्तार रही तो अक्टूबर आते आते भारत मरीजों की संख्या में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। आपको बता दे की इस देश में पिछले एक हफ्ते से रोज़ एक हज़ार मरीज मिल रहे है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो 75,809 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 80 हजार हो गई है।

इनमें से 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 83 हजार हो गई और 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 6 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...