1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना अपडेट : 24 घंटे में आए 69 हजार नए मामले, पढ़िए पूरी खबर

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में आए 69 हजार नए मामले, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट : 24 घंटे में आए 69 हजार नए मामले, पढ़िए पूरी खबर

देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दे कि देश में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 78 हज़ार मरीज 30 अगस्त को मिले थे वही कल की बात की जाए तो देश में 69  हज़ार के करीब नए मरीज मिले है।

सरकार ने जो आकंडे जारी किए है उसके हिसाब से देश में पिछले 24 घंटों में 69,921 नए मामले सामने आए हैं वहीं 819 लोगों की जान चली गई है। आपको बता दे कि देश में कुल मरीजों की संख्या 36,91,167 हो गई है।

इसमें 7,85,996 एक्टिव केस हैं, 28,39,883 ठीक हो गए हैं और कुल 65,288 लोगों की मौत हो गयी है। वही संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।

एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है और इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...