उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 7170 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए।
अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 4215 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, आज विभिन्न जनपदों से 224 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 197 लोगों की दुःखद मौत भी हो चुकी है, जिसमें बीते 24 घण्टों की बात करें तो कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।
प्रदेश में अभी भी कोरोना के 2758 एक्टिव केस हैं, आज पूरे प्रदेश में 184 नए केस सामने आए हैं।