दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले रिपोर्ट हो रहे है। अमेरिका, ब्राज़ील, रूस और भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। आपको बता दे कि दुनिया भर में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख को पार कर गयी है।
मृतकों की संख्या 5 लाख को पार कर गयी है और लिस्ट में अमेरिका हमेशा की तरह पहले नम्बर पर बना हुआ है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक एक लाख तीस हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके है।
इस बीच अमेरिका में बढ़ते मामलों के बीच एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी का कहना है कि जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख तक मामले सामने आएंगे।
अपने इस दावे के पीछे उन्होंने लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल अमेरिका में हर दिन 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में अब तक 26 लाख संक्रमण के मामले हैं।
ब्राजील दूसरे नंबर पर है जहां 14 लाख मरीज मिल चुके है और लगभग 60 हज़ार लोग मारे गए है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रूस है जहां 6 लाख मामले है और इसके बाद भारत है जहां 5 लाख 66 हजार मामले आ चुके है।