टेलीविजन सीरियलों की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन कोरोना का भय अब भी बना हुआ है। महानायक डॉ.बीआर अम्बेडकर के सेट पर एक्टर जगन्नाथ निवांगुने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।
अब इसके बाद खबर सामने आ रही है कि लोकप्रिय शो ” भाभी जी घर पर है ” की अनिता भाभी यानी सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव निकल गया है।
सौम्या ने कुछ दिनों पहले ही शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू किया था लेकिन अब उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग रोक दी है।
आपको बता दे, पिछले दिनों टीवी शो मेरे साईं से जुड़ा क्रू का एक सदस्य भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद ऐहतियातन शूटिंग रोकने का फैसला लिया गया था।