1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों में भी दिखा कोरोना का खौफ

आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों में भी दिखा कोरोना का खौफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों में भी दिखा कोरोना का खौफ

चीन से फैले कोरोना वायरस का असर दुनिया के बाकी देशों के साथ अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। बता दे, कोरोना वायरस के भारत में अबतक 28 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से इस वायरस के शिकार 12 भारतीय और 16 विदेशी हैं। इससे बचने और लड़ने के लिए देश में लगातार सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहें है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए बॉलीवुड सितारे भी कई करीकों का प्रयोग कर रहें है।

ऋतिक रोशन

बता दे, बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर नजर आए। खास बात है कि ऋतिक ने अपने दोनों हाथों में ब्लैक कलर के दस्ताने पहन रखे थे। उनके हाथों में दस्ताने देखकर हरकोई हैरान रह गया। दरअसल ऋतिक ने दस्ताने कोरोना वायरस से बचने के लिए ही पहने थे। अक्सर लोग सेलिब्रिटी से हाथ मिलाते नजर आते हैं जिसके कारण ही ऋतिक ने ये तरीका अपनाया है।

तो वही दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कोरोना वायरस के खौफ से पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने से मना कर दिया है। बता दे, दीपिका को एक लग्जरी फैशन हाउस द्वारा पेरिस फैशन वीक में अपने शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। दीपिका की तरफ से आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थी। लेकिन यह महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...