कोरोना वायरस ने दुनियाभर के 213 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है. कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 80 लाख के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा चार लाख से अधिक लोगों को इसके कारण जान गवानी पड़ी है।
इसके अलावा चीन में भी 66 नए मरीज मिले है। पूरी दुनिया में 41 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए है।
अमेरिका 21,42,224 मामलों और 117527 मौतों के साथ इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, ब्राजील 8,50,769 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद रूस, भारत और ब्रिटेन का नंबर है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,502 नए मामले सामने आए हैं जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,424 हो गई है जिसमें 1,53,106 सक्रिय मामले हैं।