1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14

यूपी के जिले मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बतादें कि, महाराष्ट्र के पुणे से घर लौटा किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे जिले में हड़कंप मच गया और इसी के साथ अब कोरोना संक्रमण के 14 सक्रिय मामले हो गए हैं। उसका सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया हैं।

आपको बताते चलें कि, युवक पुणे में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वो 23 मई को घर लौटा था। वहीं, जून में उसकी शादी होने वाली है। इसके लिए घर में तैयारी चल रही है। युवक पुणे से गोरखपुर तक ट्रेन से और गोरखपुर से बस से मैनपुरी आया था। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...