1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना का कहर जारी : 4000 के करीब पहुंची मरीजों की संख्या, पढ़े

कोरोना का कहर जारी : 4000 के करीब पहुंची मरीजों की संख्या, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का कहर जारी : 4000 के करीब पहुंची मरीजों की संख्या, पढ़े

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। आपको बता दे कि कल प्रदेश में 199 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

इन नए 199 मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4000 के करीब पहुंच गई है।

पर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि कल ही 47 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

सबसे ज्यादा 91 मामले ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। वहीं, नैनीताल में 34 , देहरादून में 27 और हरिद्वार में 30 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही पौड़ी और चमोली में तीन-तीन, चंपावत में एक और टिहरी में 10 मरीज सामने आए हैं।

अब तक प्रदेश में 2995 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 904 एक्टिव केस हैं।  जबकि अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...